HomeHealth & Fitnessक्या ChatGPT और AI Tools इंसानों की सोचने और निर्णय लेने की...

क्या ChatGPT और AI Tools इंसानों की सोचने और निर्णय लेने की क्षमता कम कर रहे हैं? How

पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खासकर ChatGPT जैसे Ai टूल्स, हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके है जी हाँ लोग पढ़ाई से लेकर बिज़नेस तक, हेल्थ से लेकर रिश्तों तक हर विषय पर यहाँ सवाल पूछते रहते है जवाब तो तेज़ मिलता है,

भाषा साफ होती है, और जानकारी व्यवस्थित मिलती है लेकिन यही कारण है कि बहुत से लोग अब छोटी-बड़ी बातों में भी पहले खुद सोचने के बजाय एआई से पूछना पसंद करने लगे हैं यहीं से एक चिंता जन्म लेती है—क्या हम धीरे-धीरे अपनी निर्णय लेने की क्षमता को कम कर रहे हैं?

kya-ai-tools-human-thinking-decision-making-ko-kam-kar-rahe-hain

जी हाँ किसी फैसले से पहले इंसान खुद सोचता था, अनुभव लेता था, दूसरों से चर्चा करता था, गलतियाँ करता था और उनसे सीखता था लेकिन वही आज बहुत बार यह प्रक्रिया छोटी हो गई है सीधे सवाल टाइप किया, जवाब मिला, और उसी पर भरोसा कर लिया और येही हो रहा हैं लेकिन जब यह हमारी आदत बन जाती है, तो दिमाग की वह क्षमता जो सोचने, तौलने और निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार होती है, वह कम इस्तेमाल होने लगती है फिर क्या यह असर धीरे-धीरे होता है, इसलिए हमें तुरंत महसूस भी नहीं होता।

एआई की एक खासियत यह है कि वह आत्मविश्वास से जवाब देता है लेकिन वो भी एक मशीन हैं पर जवाब पढ़कर हमें लगता है कि यही अंतिम सच है पर ऐसा तो बिलकुल नहीं है यहाँ AI ने बताया कुछ और हैं बहार जब हम उसी इनफार्मेशन के साथ पहुंचते हैं तोह पता चलता है ऐसा कुछ था ही नहीं या अब बंद हो चूका हैं मतलब लाइव यानि रियल टाइम चीजे ज्यादातर सच नहीं होती ऐसा मेरे साथ कई कई बार हुई बाद में रीलीज़ हुआ ये तो AI है लेकिन एआई के पास आपकी पूरी परिस्थिति, भावनाएँ, अनुभव, और जीवन की बारीकियाँ नहीं होतीं है वह केवल डेटा के आधार पर जवाब देता है लेकिन अगर कोई व्यक्ति हर फैसले में एआई पर निर्भर होने लगे, तो वह अपनी आंतरिक समझ और अनुभव पर भरोसा करना बहोत ही कम कर देता है।

यह कहना सही नहीं है कि ChatGPT लोगों को स्वयम निर्णय लेने से रोक रहा है पर असल में, समस्या तब होती है जब हम इसे “सलाह देने वाले टूल” की जगह “निर्णय लेने वाला” बना देते हैं एआई का काम जानकारी देना है, फैसला लेना इंसान का काम है जब यह सीमा धुंधली हो जाती है, तब निर्भरता बढ़ जाती है।

एक और पहलू है—आदत का जी हाँ जब हर सवाल का जवाब तुरंत मिल जाता है, तो धैर्य और गहराई से सोचने की आदत बिलकुल कम होती है पहले लोग किताबें पढ़ते थे, लोगों से चर्चा करते थे, समय लेते थे लेकिन अब तो तुरंत जवाब मिल जाता है इससे ज्ञान तो मिलता है, लेकिन सोचने की प्रक्रिया छोटी हो जाती है लेकिन अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले वर्षो में हमें 70 % तक देखने को ये समस्या मिलेगी लोगो में ।

कुछ लोग यह भी सोचते हैं कि क्या एआई लोगों को भ्रमित कर रहा है या पागल बना रहा है लेकिन सच यह है कि एआई खुद से कुछ नहीं करता जी हां यह उसी तरह काम करता है जैसा हम इसे इस्तेमाल करते हैं अगर कोई व्यक्ति बिना सोचे-समझे हर बात को अंतिम सच मान ले, तो समस्या उपयोग के तरीके में है, टूल में नहीं।

दुनिया भर में एआई का उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है चाहे वे छात्र हो या प्रोफेशनल, बिज़नेस ओनर, कंटेंट क्रिएटर, डॉक्टर, इंजीनियर—हर क्षेत्र के लोग इसका उपयोग तेजी से कर रहे हैं अलग-अलग सर्वे बताते हैं कि इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों में एक बड़ा हिस्सा किसी न किसी एआई टूल का उपयोग कर चुका है बिलकुल यह प्रतिशत देशों के हिसाब से अलग है, लेकिन शहरी और डिजिटल आबादी में यह तेजी से बढ़ रहा है खासकर भारत जैसे देश में जहा कई कम्पनिया इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार हो जाती है यही कारन है।

अगर यही रुझान बिना समझदारी के चलता रहा, तो भविष्य में लोग अपनी सामान्य सोच, याददाश्त और समस्या सुलझाने की क्षमता का कम उपयोग करेंगे लोग हर छोटी बात के लिए बाहर जवाब खोजेंगे इससे आत्मविश्वास भी प्रभावित हो सकता है, क्योंकि निर्णय लेने का अभ्यास कम हो जाता है।

लेकिन इसका एक सकारात्मक पहलू भी है एआई समय बचाता है, जानकारी जल्दी देता है, जटिल चीजों को सरल बनाता है और सीखने में मदद भी करता है लेकिन सही उपयोग किया जाए तो यह इंसान की क्षमता बढ़ाता है, कम नहीं करता पर फर्क सिर्फ उपयोग के तरीके में है।

इससे बचने का तरीका बहुत सरल है एआई से जानकारी तो लें, विकल्प को भी समझें, लेकिन अंतिम फैसला खुद की परिस्थिति, अनुभव और समझ के आधार पर होना चाहिए हर बात को अंतिम सच नहीं मानना चाहिए खुद भी सोचें, किताब पढ़ें, लोगों से बात करें अपने दिमाग को अभ्यास करते रहें।

हमें यह समझना होगा कि एआई एक नक्शा दे सकता है, लेकिन रास्ता हमें खुद चलना है अब कैसे चलना है वो भी हमें निरणय लेना है न की Ai के भरोशे पर अगर हम चलना बंद कर देंगे, तो दोष नक्शे का नहीं, हमारी आदत का होगा।

एक सवाल अक्सर आता है—क्या एआई बनाने वाले लोग खुद इसका उपयोग करते हैं? हाँ, करते हैं, लेकिन वे इसे सहायक टूल की तरह इस्तेमाल करते हैं, ना की निर्णयकर्ता की तरह वे अच्छी तरह से जानते हैं कि एआई की सीमाएँ क्या हैं इसलिए वे इसे जानकारी और सहायता के लिए उपयोग करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय अपनी समझ से लेते हैं ना की Ai से

अंत में, यह कहना सही होगा कि एआई इंसानों की जगह लेने नहीं आया, बल्कि मदद करने आया था कामो को सरल बनाने लेकिन अगर हम अपनी सोचने और निर्णय लेने की जिम्मेदारी इसे सौंप देंगे, तो नुकसान हमारा ही होगा संतुलन ही सबसे जरूरी जिम्मेदारी है।

एआई का सही उपयोग हमें तेज, सक्षम और समझदार बना सकता है गलत उपयोग हमें निर्भर, भ्रमित और कमजोर बना सकता है चुनाव हमारे हाथ में है जी हाँ लेकिन अपने अगर समझा कुछ जाना तो अपना जवाब जरूर बताये कमेंट के माधयम से…..

Mr.Rajneeshk Patel
Mr.Rajneeshk Patelhttps://insiteblog.com
Writes about finance, technology, and business trends in an easy and insightful way.His articles focus on simplifying complex topics for everyday readers.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments