अंडमान–निकोबार द्वीप समूह को अक्सर भारत का आख़िरी स्वर्ग कहा जाता है जी हाँ यह बात बिलकुल सही है की यहाँ पर साफ समुद्र, घने वर्षावन, दुर्लभ जीव-जंतु, रंगीन कोरल रीफ और शांत जीवन—ये सब मिलकर अंडमान को एक अनोखी पहचान देते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से एक बड़ी चर्चा चल रही है, जो खासकर ग्रेट निकोबार द्वीप से जुड़ी है यहाँ एक बड़े विकास प्रोजेक्ट की योजना बनाई गई है, जिसने पर्यावरण, पर्यटन और स्थानीय जीवन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या लोगों के मन में अपने-आप यह जानने की इच्छा उठ रही है—क्या यह सही है या गलत? कितना जंगल कटेगा? पर्यटन पर क्या असर पड़ेगा ? और आने वाले समय में अंडमान कैसा दिखेगा? सबकुछ

Great Nicobar Project
सबसे पहले अंडमान–निकोबार अंडमान–निकोबार की भौगोलिक और रणनीतिक स्थिति को समझना बहोत ज़रूरी है यह द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है और लगभग 572 द्वीपों से मिलकर बना है इनमें से बहुत कम द्वीपों पर आबादी है। निकोबार समूह में ग्रेट निकोबार सबसे बड़ा द्वीप है, जो विश्व के सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग मलक्का जलडमरूमध्य (Malacca Strait) के बहुत पास है यही कारण रहा है कि इस क्षेत्र की रणनीतिक महत्व बहुत अधिक है हलाकि दुनिया का बड़ा हिस्सा समुद्री व्यापार इसी मार्ग से गुजरता है, और भारत के लिए यह स्थान सुरक्षा और व्यापार दोनों तरफ से अहम माना जाता रहा है।
Development vs Environment Andaman
इसी महत्व को देखते हुए सरकार ने ग्रेट निकोबार में एक इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की योजना बनाई है जी हाँ इस परियोजना में एक बड़ा ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बिजली संयंत्र, सड़कें और एक टाउनशिप बनाने की बात भी शामिल रही है सरकार का उद्देश्य है कि भारत को एक ऐसा समुद्री हब मिले, जहाँ अंतरराष्ट्रीय जहाज़ सीधे आकर कंटेनर बदल सकें, जैसा कि अभी सिंगापुर या कोलंबो में होता आ रहा है इसके अलावा, यह क्षेत्र रक्षा और समुद्री निगरानी के लिए भी बहुत जरुरी माना जाता है लेकिन आप जानना चाहते हैं एशिया के खूबसूरत बीच के बारे में तोह आप पढ़ सकते यहाँ क्लिक करे Worlds Beautiful Beach
लेकिन इस योजना के साथ सबसे बड़ी चिंता पर्यावरण को लेकर बानी हुई है उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, इस परियोजना के लिए लगभग 130 वर्ग किलोमीटर तक के वन क्षेत्र के डायवर्जन यानि पेड़ को कटे जाने की बात सामने आई है, जिसमें लाखों पेड़ प्रभावित हो सकते हैं यह सुनकर स्वाभाविक रूप से चिंता को बढाती है, क्योंकि द्वीपों का पर्यावरण मुख्य भूमि की तुलना में कहीं अधिक नाजुक होता है यहाँ के जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र हैं, जिनमें दुर्लभ प्रजातियाँ, मैंग्रोव, कोरल रीफ और कछुओं के नेस्टिंग स्थल भी शामिल हैं।
पर्यावरणविदों का मानना है कि इतनी बड़ी परियोजना यदि संतुलन के साथ नहीं की गई, तो इसका असर लंबे समय तक दिखाई देगा उनका तर्क है कि मुख्य भूमि की तरह यहाँ कहीं और नए पेड़ लगा देने से ग्रेट निकोबार के असली, पुराने जंगल जैसा प्राकृतिक माहौल दोबारा नहीं बन सकता, क्योंकि वहाँ की मिट्टी, पेड़ों की किस्में, जानवर, पक्षी और पूरा पर्यावरण आपस में वर्षों से जुड़ा हुआ है दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि विकास भी आवश्यक है, और यह सब चरणबद्ध तरीके से पर्यावरणीय नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।
यह मुद्दा विकास या पर्यावरण में से किसी एक को चुनने का नहीं है, बल्कि दोनों के बीच सही संतुलन बनाने का है द्वीपों पर रहने वाले लोगों को भी अस्पताल, हवाई अड्डा, बिजली और रोजगार जैसी सुविधाएँ चाहिए लेकिन यहाँ विकास उस तेज़ी और बड़े पैमाने पर तो नहीं किया जा सकता जैसा मुख्य भूमि पर होता है द्वीपों का पर्यावरण बहुत नाज़ुक होता है, इसलिए यहाँ हर फैसला बहुत सोच-समझकर और सावधानी से लेना बहुत जरूरी है भारत की 10 सबसे सस्ती ट्रैवल डेस्टिनेशन
अब सवाल उठता है कि इसका पर्यटन पर क्या असर पड़ेगा फिलहाल, पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक, नील, बाराटांग जैसे पर्यटन स्थल इस परियोजना से सीधे प्रभावित नहीं हो रहे हैं लेकिन लंबे समय में दो संभावनाएँ बनती हैं यदि परियोजना पर्यावरणीय सावधानियों के साथ लागू होती है, तो बेहतर बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं अगर यहाँ के प्राकृतिक वातावरण को नुकसान पहुँचा, तो अंडमान की असली पहचान और आकर्षण—उसकी खूबसूरत प्रकृति—धीरे-धीरे कम हो सकता है
स्थानीय आदिवासी समुदायों, जैसे शोम्पेन और निकोबारी, का जीवन भी इस चर्चा का हिस्सा है ये लोग प्रकृति के साथ सामंजस्य यानि तालमेल, या एक-दूसरे के साथ संतुलन बनाकर रहते हैं, और उनके आवास तथा संस्कृति की रक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है।


Andaman Tourism Future
यह कहना गलत होगा कि अंडमान का पर्यटन खत्म हो जाएगा लेकिन यह ज़रूर कहा जा सकता है कि पर्यटन का स्वरूप बदलेगा पहले जहाँ बजट और अचानक आने वाले पर्यटक ज्यादा होते थे, भविष्य में योजनाबद्ध, प्रकृति के प्रति संवेदनशील और प्रीमियम पर्यटक बढ़ सकते हैं अंडमान एक “सस्ता घूमने का स्थान” नहीं, बल्कि एक यह एक खास और बहुत सुंदर प्राकृतिक घूमने की जगह बन सकता है। मई 2026 की ‘Secret’ ट्रेकिंग Pre Mansoon Travel destination
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अंडमान की पहचान उसकी प्रकृति है यदि वह सुरक्षित रहती है, तो पर्यटन भी सुरक्षित ही रहेगा लेकिन यदि प्रकृति को नुकसान पहुँचा, तो इसका असर सीधा पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा और वह की आम जिन्दगियो पैर पड़ेगा जो केवल टूरिज्म के जरिये अपना व्यवसाय करते है।
Conclusion अंततः, ग्रेट निकोबार परियोजना पूरी तरह सही या पूरी तरह गलत नहीं कही जा या बताई जा सकती इसका परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि इसे कितनी जिम्मेदारी, योजना और सख्त निगरानी के साथ लागू किया जाता है विकास की आवश्यकता तो हर मोड़ पैर होती है, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं क्युकी इससे ही हमारे आगे आने वाले कल बनते है अब जरुरी ये है की हम इसे अपने लिए देखते है या भविस्य को बनाने के लिए।
अंडमान कोई साधारण जगह नहीं, बल्कि एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र है इसे बचाते हुए आगे बढ़ना ही सच्चा विकास होगा जी हाँ आने वाले वर्षों में अंडमान का भविष्य इसी संतुलन पर निर्भर करेगा—जहाँ विकास और प्रकृति साथ-साथ चल सकें।





