भारत में खाद्य मिलावट: एक पुरानी समस्या का नया और खतरनाक चेहरा
भारत में खाने-पीने की चीज़ों में मिलावट (food adulteration) कोई नई समस्या नहीं है, जी हां हमने पहले भी ये चीजे नोटिस की है पर क्या कर सकते है क्युकी हम ऐसे देश में है जहा का लोकतंत्र बहूत बड़ा है लेकिन आबादी, मांग, और मुनाफ़े की होड़ बढ़ने से अब मिलावट ज्यादा देखने को मिलती हैं मिलावट का मतलब है—खाने पिने के पदार्थ में सस्ता, नकली, या हानिकारक पदार्थ मिलाकर उसे असली जैसा दिखाना या उसकी मात्रा बढ़ाना।
रसोई से बच्चों की थाली तक: मिलावट का व्यापक जाल
सबसे ज़्यादा मिलावट जिन चीज़ों में पाई जाती है, वे हम अपने खाने में डेली यूज़ करते है और यही कारन हैं ज्यादा उम्र के लोगो में ये कई समस्या थी लेकिन अब तोह बच्चो के खाने पिने में भी जैसे —दूध, घी, मसाले, तेल, मिठाइयाँ, शहद, चाय, दालें, आटा, फल-सब्ज़ियाँ, और पैकेट फूड तक इनमे भी अब मिलावट देखने को मिलती हैं यही कारन हैं की व्यवस्था और लोक तंत्र कितना भी बड़ा क्यू न हो अगर वो सही हाथो में या जिम्मेदारियों से नहीं किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब हमारा जीवन 20 सालो तक ही सीमित रह जायेगा

आम उपयोग की चीजों में मिलावट के कुछ डराने वाले उदाहरण
और जो खबरे लगातार बानी रही हैं देखने को भी मिली है उसमे दूध में पानी, यूरिया, डिटर्जेंट या सिंथेटिक केमिकल मिलाने के केस सामने आते रहे हैं जी हाँ घी में वनस्पति या सस्ते तेल मिलाए जाते हैं। हल्दी में रंग, मिर्च पाउडर में ईंट का चूरा या सिंथेटिक डाई, धनिया पाउडर में बुरादा, शहद में शुगर सिरप, सरसों के तेल में सस्ते तेल—ये आम शिकायत हैं। फलों-सब्ज़ियों को भी हमने नहीं छोड़ा जल्दी पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल और चमक के लिए वैक्स लगाना भी देखा जा चूका हैं और हम यही कहते हैं की जहा हम रहते हैं वह सिर्फ लोकतंत्र बड़ा होने के कारन समस्या हैं
मुनाफे का लालच और मिलावटखोरों का नेटवर्क
लेकिन अब सवाल उठता है आखिर ऐसा कौन करता है तो बता देता हु की ज़्यादातर मामलों में यह छोटे स्तर के बेईमान सप्लायर जो पहले से ही कुछ बड़े लोगो के साथ मिले होते,साथ ही जो मिलावट करने वाले व्यापारी होते है, या अनियमित लोकल यूनिट्स करते हैं ये जल्दी मुनाफा भी चाहते हैं हमारा कहना ये नहीं कि सभी ऐसा करते हैं लेकिन भारत में बहुत बड़ी संख्या में ईमानदार किसान, डेयरी, ब्रांड और व्यापारी भी हैं जो नियमों के अनुसार काम करते हैं पर वही कुछ गलत लोग पूरी व्यवस्था की छवि खराब कर रहे हैं।
सेहत पर गंभीर परिणाम: धीरे-धीरे शरीर को खोखला करती मिलावट
मिलावट के परिणाम बहुत ही गंभीर होते हैं जो लंबे समय तक ऐसा भोजन खाने से पेट की बीमारी, लिवर-किडनी पर असर, हार्मोनल गड़बड़ी, एलर्जी, बच्चों की ग्रोथ पर असर, यहाँ तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है और सबसे खतरनाक बात है कि यह असर धीरे-धीरे होता है, इसलिए लोग तुरंत बिलकुल भी नहीं समझ पाते।
निर्यात बनाम घरेलू बाजार: दोहरा मापदंड और सख्त नियमों की कमी
अब बड़ा सवाल—जब यही सामान विदेश भेजा जाता है तो वह ज्यादा शुद्ध कैसे हो जाता है?
इसका कारण अलग मानसिकता नहीं, बल्कि कड़े नियम और टेस्टिंग सिस्टम हैं जी हाँ और इसमें कानून की भी अहम भूमिका होती है विदेशों में फूड इम्पोर्ट के लिए बहुत सख्त नियम और कानून होते हैं हर बैच की लैब टेस्टिंग कड़ी तरीके से होती है, ट्रेसबिलिटी यानि (कहाँ से आया) ये भी देखी जाती है, और नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और बैन लगता है इसलिए जो कंपनियाँ निर्यात (export) करती हैं, वे बहुत सावधानी से, मानकों के अनुसार उत्पादन करती हैं, ताकि उनका माल रिजेक्ट न हो।
भारतीय सिस्टम की चुनौतियां और उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी
भारत में भी FSSAI जैसे नियम और लैब टेस्टिंग मौजूद हैं, लेकिन देश बहुत बड़ा है यहाँ की अर्थव्यवस्ता भी, सप्लाई चेन भी लंबी है, और लोकल स्तर पर निगरानी हर जगह समान नहीं है हो सकती लेकिन इसमें गलती किसकी है इसका जवाब आप दो, जहाँ सख्ती और जागरूकता बढ़ती है, वहाँ मिलावट कम दिखती है बड़े ब्रांड और संगठित कंपनियाँ आमतौर पर नियमों का पालन करती हैं, जबकि अनियमित, ढीले-ढाले लोकल चैनल में जोखिम ज्यादा होता है पैर अब कुछ बड़ी कम्पनिया भी इस कारोबार में शामिल हो चुकी है

जागरूकता ही बचाव का एकमात्र रास्ता
इसका मतलब ये तो नहीं कि भारत में शुद्ध भोजन मिल ही नहीं सकता बल्कि यह है कि जागरूक उपभोक्ता बनने की जरूरत है हमें इसके लिए आवाज उठानी पड़ेगी चाहे वो पैक्ड सामान लेते समय FSSAI नंबर, ब्रांड विश्वसनीयता, और सोर्स पर ध्यान देना भी बहोत जरुरी है कई दुकानदार तो ऐसे है जो प्रोडक्ट की डेट ख़तम होने बाद भी खुलेआम बेचा जाता है सस्ता माल, खुला पाउडर मसाला, बिना लेबल का घी-तेल, संदिग्ध शहद—इनसे बचना चाहिए फल-सब्ज़ियाँ अच्छी तरह धोकर खानी चाहिए।
सरकार भी समय-समय पर छापे, सैंपल टेस्टिंग और जागरूकता अभियान चलाती है पर किस तरीके से ये अभियान चलाया जाता है वो नहीं पता क्युकी मिलावट तो काम हो ही नै रही बल्कि समस्या और बढ़ रही है कई मिलावटखोर पकड़े भी जाते हैं लेकिन मांग ज्यादा और सप्लाई चेन लंबी होने के कारण यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
निष्कर्ष: बदलाव की शुरुआत हमसे ही होगी
अंत में, सच यह है कि मिलावट करने वाले लोग पूरे सिस्टम का छोटा हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका असर और चैन बहोत बड़ा है निर्यात के लिए जो सख्ती है, वही जागरूकता और सख्ती अगर घरेलू बाज़ार में भी बढ़े—और उपभोक्ता भी सतर्क रहें—तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।




